{"_id":"6786b267a4afc0054308c544","slug":"youth-will-become-an-entrepreneur-with-interest-free-loans-will-make-others-self-reliant-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-140726-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिना ब्याज ऋण से उद्यमी बनेंगे युवा, दूसरों को भी करेंगे आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिना ब्याज ऋण से उद्यमी बनेंगे युवा, दूसरों को भी करेंगे आत्मनिर्भर
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3000 युवा उद्यमियों को मिलेगा 5 लाख रुपये का ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के हजारों युवा अपना कारोबार खड़ा कर न सिर्फ स्वयं रोजगार पाएंगे, बल्कि अन्य लोगों को अपनी इकाई में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। इसके मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बिना ब्याज का पांच लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा।
जिला उद्योग और प्रोत्साहन केंद्र को 3000 युवा उद्यमियों को बिना ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य दिया है। ताकि युवा अपने पारंपरिक या अन्य लघु इकाइयां स्थापित करें। सरकार की ओर से युवाओं को योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण देने के साथ साथ समयावधि में ऋण अदा करने पर उन्हें 10 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त अनुदान दी जाएगा।
उपायुक्त उद्योग अमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदनों के चयन, बैंकों में फाइल, स्वीकृति और समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत शासन स्तर से पोर्टल का निर्माण कराया जा रहा है। ट्रेडिंग वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण या फिर कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन उद्योग या कारोबार पर मिलेगा लाभ
उपायुक्त जिला उद्योग अमित कुमार ने बताया युवा फूड प्रोसेसिंग, एग्री एंड एग्री फूड बिजनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्टि्रकल, हेल्थ केयर ग्रेन मिलिंग, प्रिटिंग एंड स्टेशनरी, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, सीमेंट एंड अलाइड प्रोडक्ट, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स, टैक्सटाइल एंड अपैरल आदि कारोबार कर सकते हैं।
युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी ऋण के लिए आवेदन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर करें। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। - अमित कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग, बिजनौर