फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM warns Bilai Mill of action for delay in payment

Bijnor News: भुगतान में देरी पर बिलाई मिल को डीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 14 Oct 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
DM warns Bilai Mill of action for delay in payment
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिले की सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। इसमें डीसीओ ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि बिलाई चीनी मिल को छोड़कर जिले की सभी चीनी मिलों ने पिछले पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बिलाई चीनी मिल प्रबंधन को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर संबंधित मिल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मिल प्रबंधकों से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी चीनी मिलों को समय से तैयारियां पूरी कर निर्धारित अवधि में पेराई शुरू करने के निर्देश दिए। गन्ना पर्ची वितरण, तौल व्यवस्था और किसानों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। वहीं, सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के लाभ की स्थिति में संचालित होने पर डीएम ने मिल प्रबंधन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed