{"_id":"6648f7369a2ad3fc6c0e3e24","slug":"youth-who-went-to-take-bath-in-yellow-dam-dies-due-to-drowning-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123894-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीली बांध में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीली बांध में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। दोस्तों के साथ पीली डैम नहाने गया युवक पानी में डूब गया। साथी उसे मृत अवस्था में एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव उदयपुर निवासी जितेंद्र सिंह (29) पुत्र चंचल सिंह बादीगढ़ चौराहे पर एक फर्नीचर हाउस पर काम करता था। शनिवार दोपहर कुछ परिचित युवक कार से उसके पास पहुंचे और पीलीडैम घूमने के नाम पर उसे अपने साथ ले गए। तीन घंटे बाद युवक मृत अवस्था में जितेंद्र को फर्नीचर हाउस के सामने एक निजी अस्पताल में छोड़कर रफूचक्कर हो गए। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पर परिजनों एवं परिचितों की भीड़ जमा हो गई।
उधर, थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।