फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth who have completed 18 years should fill Form-6 on priority: District Election Officer

18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा प्राथमिकता से भरें फॉर्म-6 : जिला निर्वाचन अधिकारी

Wed, 07 Jan 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth who have completed 18 years should fill Form-6 on priority: District Election Officer
बिजनौर। विधानसभा निर्वाचन नियमावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मंगलवार को विवेक विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज हाल में मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम जसजीत कौर ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म-6, 7 व 8 भरने की जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वान्या सिंह, कुलपति अमित गोयल सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed