फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth unfollowing Aqib, who is involved in terrorist activities

Bijnor News: आतंकी गतिविधियों में घिरे आकिब को अनफॉलो कर रहे युवक

Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth unfollowing Aqib, who is involved in terrorist activities
- सबको सबक सिखाऊंगा...आकिब ने दी धमकी
विज्ञापन

- आकिब समेत तीन आरोपियों का हो चुका है लुक आउट नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सऊदी में रहने वाले मेरठ के आकिब को 400 से अधिक युवक अनफॉलो कर चुके हैं। दरअसल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया वाले दोस्तों ने आकिब से दूरी बनानी शुरू कर दी। वीडियो जारी करते हुए आकिब ने यह खुद बयां किया है। धमकी भरे लहजे में बोला कि सबको सबक सिखाऊंगा, आतंकवादी होने का ठप्पा फ्री में नहीं खाऊंगा।
पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क में होने की बात सामने आने पर आकिब बिजनौर पुलिस और एटीएस के रडार पर है। उधर, पुलिस की जांच में घिरने के बाद से ही आकिब लगातार वीडियो जारी कर रहा है। पहले वह खुद को बेगुनाह बताने में लगा रहा है। गाली-गलौज के बाद अब धमकी पर उतर आया है। रविवार की रात में उसने वीडियो जारी कर कहा कि आतंकवादी का ठप्पा मैं फ्री में नहीं खाऊंगा, सबको सबक सिखाऊंगा। अगर मुझे आतंकी बनाया जाएगा तो इनका स्वागत है, सभी का अच्छे से स्वागत करूंगा, सब लोग जानते हैं मैं कैसा स्वागत करता हूं।
विज्ञापन

साथ ही बोलता है कि 400 से अधिक लोग उसे अनफॉलो कर चुके हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम के जरिए की गई कॉल की एक वीडियो नवंबर में वायरल हुई थी। जिसमें सऊदी में रहने वाला मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात को जोड़ा था। इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बिजनौर पुलिस उवैद और जलाल हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनके तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है। वहीं विदेश में रहने वाले आरोपी आजाद, मैजुल और आकिब का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed