फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth sent to Quarantine Center

युवक को पकड़ा

Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth sent to Quarantine Center
युवक को क्वारंटीन केंद्र भेजा
विज्ञापन

नगीना। नगीना देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की रविवार शाम एक युवक के पैदल अपने घर रायपुर सादात आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रायपुर सादात सीमा से पूर्व ही युवक को पकड़ कर नगीना एलआरएस महिला महाविद्यालय में क्वांरटीन के लिए एंबुलेंस द्वारा भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवक लुधियाना में मजदूरी का कार्य करता था तथा लॉकडाउन हो जाने के बाद वह पैदल ही अपने घर के लिए रायपुर सादात चल पड़ा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक कोरोनो पॉजिटिव मिलने के कारण क्षेत्र के साथ रायपुर सादात को सील किया जा चुका है। इसलिए युवक को क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

थूक कर फरार
झालू। रविवार शाम कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर एक अज्ञात युवक पहुंचा। उसने दवाई मांगी। मेडिकल स्टोर स्वामी के दवाई निकालने के अंदर जाते ही बाहर खड़े युवक ने उसकी दुकान पर लगी सेफ्टी प्लास्टिक शीट पर थूक कर गंदा कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया है। मेडिकल स्टोर स्वामी का कहना है कि उसकी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इससे कैमरे में फुटेज नहीं आ पाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed