फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth searched a new path in agriculture instead of job

युवाओं ने नौकरी की जगह खेती में तलाशी नई राह

Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth searched a new path in agriculture instead of job
किसान अखिलेश चौधरी। - फोटो : BIJNOR
युवाओं ने नौकरी की जगह खेती में तलाशी नई राह
विज्ञापन

बिजनौर। पारंपरिक खेती पद्धति को छोड़कर तकनीकी व नवाचार का प्रयोग किया, तो खेती फायदे का सौदा बनने लगी। यही कारण है कि युवाओं ने नौकरी की जगह खेती में नई राह तलाश ली है। कई युवा प्राइवेट नौकरी छोड़कर खेती में समृद्धि के फूल खिला रहे हैं, तो कई जैविक खेती कर रहे हैं। अब उनकी सामान्य की जगह आय दोगुनी हो गई है। जैविक खेती कर उसके प्रोडक्ट को बाजार व ऑनलाइन माध्यम से बेच रहे हैं। यह प्रगतिशील किसान अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बने हुए हैं।
धामपुर क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी सुधीर त्यागी के पुत्र लक्ष्य त्यागी ने प्राइवेट नौकरी की जगह पिता के साथ जैविक खेती को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने जैविक खेती कर खर्च कम और उत्पादन अधिक प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी कर ली है। लक्ष्य त्यागी ने बताया कि अपने उत्पादन बाजार में भेजने के लिए श्री सत्यओम कंपनी बनाई है। उसके माध्यम से जैविक उत्पादित पदार्थों के करीब 32 प्रोडक्ट बाजार में उतार रखे हैं। इसमें काला गेहूं, गन्ना, धान, सरसों, मूंग दाल आदि है। वह अपने प्रोडक्ट को बाजार के साथ ऑनलाइन, व्हाट्सएप के द्वारा सेल करते हैं। उनकी कंपनी को प्रशासन व कृषि विभाग की ओर पुरस्कार भी मिले हैं।
विज्ञापन

ग्राम अगरी निवासी प्रगतिशील किसान अखिलेश चौधरी कई साल से फूलों की खेती कर रहे हैं। अखिलेश चौधरी ने बताया वह एक नामचीन कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी करते थे। 2017 में नौकरी छोड़कर गुलदावरी, रजनीगंधा, ग्लेडियोलस आदि फूलों की खेती कर रहे हैं। उनके फूल स्थानीय बाजार के साथ दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड के बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के समय उनकी फूलों की खेती प्रभावित हुई थी। जैसे ही हालात सामान्य हुए, उनकी फूलों का कारोबार फिर से चलने लगा है।

धामपुर क्षेत्र के गांव सीकरी में बाग में अमरूद के पेड़ को देखते किसान लक्ष्य त्यागी।

धामपुर क्षेत्र के गांव सीकरी में बाग में अमरूद के पेड़ को देखते किसान लक्ष्य त्यागी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed