{"_id":"5fea2ea38ebc3e3c7159720a","slug":"youth-riding-bike-shot-at-lawyer-bijnor-news-mrt517875147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता को मारी गोली
बिजनौर। सोमवार देर रात बाइक सवार युवकों ने नगर पालिका के सभासद व अधिवक्ता विनोद तोमर को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। गोली अधिवक्ता की पीठ में लगी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
सिविल लाइन द्वितीय में शीलकुंज में रहने वाले अधिवक्ता व नगर पालिका के सभासद विनोद तोमर सोमवार रात करीब पौने नौ बजे अपने घर जा रहे थे। उनके घर के नजदीक कालरा गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने विनोद तोमर को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। गोली किसी ने क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक विनोद तोमर ने बताया है कि उसके पास से एक बाइक गुजरी थी। इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज आई। घर जाकर पता चला कि गोली उसे ही लगी है। गोली 32 बोर की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अधिवक्ता को नहीं पता कि गोली किसने मारी है