{"_id":"6161e6bb8ebc3e6250238511","slug":"youth-reached-to-meet-bjp-mla-bijnor-news-mrt559980581","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचित हत्याकांड: विधायक कार्यालय पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचित हत्याकांड: विधायक कार्यालय पहुंचे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक से मिलने पहुंचेे युवक
नहटौर। झालू में रचित हत्याकांड के मामले में शनिवार को दर्जनों युवा नहटौर विधायक ओमकुमार के कार्यालय पर पहुंच गए। वहां रचित के परिवार को शस्त्रलाइसेंस दिलाने और केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। विधायक ओम कुमार के फोन पर बात करने और मामला प्रशासन स्तर का बताने के बाद युवा वहां से चले गए। उधर, विधायक के कैंप कार्यालय पर धरना देने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
करीब आठ माह पहले हुए रचित हत्याकांड मामले में शनिवार को गांव सिहौरा व आसपास के युवक विशाल कुमार, हिमांशु चौधरी, शिव कुमार, रौनक चौधरी, शुभम, सुमित, हर्षित आदि के नेतृत्व में दर्जनों युवा नहटौर में भाजपा विधायक ओमकुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। युवाओं ने रचित के परिवार को सुरक्षा दिलाने, परिवार को शीघ्र शस्त्र लाइसेंस दिलाने, केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की मांग की। उधर, युवाओं के द्वारा विधायक कैंप कार्यालय पर धरना देने की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल सतेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें। विधायक ओमकुमार ने बाहर होने के कारण फोन पर युवकों से बात की। इसके बाद युवक वहां से चले गए। विधायक ओम कुमार ने बताया कि कुछ युवा कैंप कार्यालय मुझसे मिलने पहुंचे थे। मैं बाहर था, उनसे फोन पर बात हो गई थी। यह मामला प्रशासन स्तर का है।