फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth injured in shooting dies during treatment

Bijnor News: गोली मारने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in shooting dies during treatment
हीमपुर दीपा। ग्राम सिसौना के बैंक्वेट हाल में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का बदला लेने के लिए मारी गई गोली से घायल गांव रावटी निवासी सौरभ (25) पुत्र सुदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने घटना के शामिल दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना बीती 20 अप्रैल को हुई थी। शादी समारोह के दौरान शराब की दुकान से कुछ दूरी पर सौरभ की टूंगरी निवासी अंकित, उसके भाई अतुल तथा एक अन्य के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि तीनों युवकों ने बदला लेने के लिए रात्रि में साढ़े 12 बजे उसके घर में घुसकर सौरभ की कनपटी पर गोली मार दी थी। सौरभ के पिता सुदेश सिंह पर भी फायर किया गया था जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। गंभीर रूप से घायल हुए सौरभ को उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया था। उसका मेरठ के मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुदेश सिंह ने 21 अप्रैल को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की दोपहर बाद जैसे ही सौरभ का शव गांव लाया गया तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पता लगने पर एएसपी ग्रामीण, सीओ सिटी बिजनौर और कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। पीड़ित परिवार की पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दारानगर गंगा घाट ले जाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक चार वर्षीय पुत्र है। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि घटना का मुख्य आरोप अंकित है। उसने अपने भाई अतुल तथा टूंगरी के ही सोकेंद्र के सहयोग से सौरभ को गोली मारी थी। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed