{"_id":"6acd35b6da7bf2e4a60b9398","slug":"youth-from-seohara-dies-in-saudi-arabia-family-in-mourning-bijnor-news-c-27-1-bij1029-192768-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सऊदी अरब में स्योहारा के युवक की मौत, परिवार में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सऊदी अरब में स्योहारा के युवक की मौत, परिवार में शोक
विज्ञापन
स्योहारा। सऊदी अरब में एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय मोहम्मद नाजिम की दर्दनाक मौत हो गई है। वह परिवार की खुशहाली और बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए थे। युवक की मौत की खबर सहसपुर स्थित उनके घर पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मोहल्ला अफगानान निवासी नाजिम रोजगार के सिलसिले में काफी समय से सऊदी अरब में रह रहे थे। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। नाजिम की असामयिक मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दुख की इस घड़ी में रिश्तेदार, मोहल्लेवासी और परिचित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।
मोहम्मद नाजिम अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रोजी-रोटी कमाने के लिए परदेस गए युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मोहल्ला अफगानान में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।