{"_id":"610d752d8ebc3ec3594bf6a7","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-bijnor-news-mrt5507615108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
अफजलगढ़। गांव भूतपुरी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
ऊधमसिंह नगर जसपुर के मोहल्ला जुलाहान निवासी शमशुद्दीन ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई वाजुद्दीन पुत्र हाजी अलीमुद्दीन बाइक से किसी रिश्तेदार को अफजलगढ़ छोड़ने के लिए आया था। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह भूतपुरी जसपुर स्थित बनैली नदी के पुल से थोड़ा आगे पहुंचा उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद