फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth commits suicide by shooting himself with illegal pistol

Bijnor News: अवैध तमंचे से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sun, 18 Aug 2024 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting himself with illegal pistol
गावड़ी मार्ग पर लाल रंग की कार में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

मृतक परिवार का इकलौता वारिस था, परिवार सदमे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर(बिजनौर)। गांव ढेला अहीर में गृह कलह में अनुभव त्यागी (25) पुत्र संजीव त्यागी ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कार में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक परिवार का इकलौता वारिस था। घटना से परिवार सदमे में है।

गांव ढेला अहीर निवासी अनुभव त्यागी ने शनिवार की शाम को गावड़ी मार्ग पर लाल रंग की कार में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक कारतूस के अलावा अवैध तमंचा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे मां, पत्नी और मासूम बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गया। सीओ ने बताया कि मृतक के चाचा गौरव त्यागी की ओर से पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शेरकोट। बाइक- कार की टक्कर में बाइक सवार 27 वर्षीय अरमान की मौत हो गई। मोहल्ला नेजो सराय निवासी फरमान पुत्र अनवार शनिवार की शाम बाइक से धामपुर से शेरकोट आ रहा था। खो नदी के पुल के निकट कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें अरमान गंभीररूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed