{"_id":"60e1e9358ebc3ee2201d955b","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-bijnor-news-mrt545860247","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के गांव भाऊवाला में एक युवक का शव कमरे में छह के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। चार दिन पूर्व गांव की एक युवती ने युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक के परिजन लड़की के परिवार पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर भाऊ उर्फ भाऊवाला निवासी कृपाल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र गजेंद्र पाल पिछले कई वर्षों से ऋषिकेश में रहकर शिकंजी का ठेला लगाता था। परिजनों के अनुसार गजेंद्र 25 जून को ऋषिकेश से गांव आया था। एक जुलाई को गांव की ही एक युवती ने युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार गजेंद्र शनिवार रात अपने मकान की छत पर सोया था। रविवार सुबह घर के एक कमरे में उसका शव छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव में चर्चा है कि अपने विरुद्ध दर्ज छेड़छाड़ की रिपोर्ट से युवक आहत था, इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के परिजनों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस में नहीं दी गई है।