{"_id":"5dc84a888ebc3e5aee458d4e","slug":"youth-arrested-on-controversial-post-in-ayodhya-case-dhampur-news-mrt4529389162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या प्रकरण में विवादित पोस्ट पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या प्रकरण में विवादित पोस्ट पर युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। अयोध्या प्रकरण में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने और फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुहल्ला बेगमसराय निवासी रफत इकबाल पुत्र मोहम्मद इशहाक ने शनिवार को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने व जनता को भड़काने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर विवादास्पद पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। मामले का पता लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की आईटी सेल ने पोस्ट को खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। उपनिरीक्षक साहब सिंह ने मामले की पड़ताल करते हुए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की।
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कई दिन से सांप्रदायिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील के बावजूद आरोपी ने माहौल खराब करने की कोशिश की। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रफत इकबाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि इस तरह की टिप्पणी से परहेज करें और पुलिस का सहयोग करें। ऐसे शरारती तत्वों पर की प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है।