{"_id":"5744a0d74f1c1ba22c690dff","slug":"young-man-shot-himself-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 25 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने खुद कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी आकाश (21) पुत्र भूपेंद्र सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। मंगलवार की सुबह आकाश के पिता बाहर गए हुए थे। मां पड़ोस में गई थी। बहन बैठक में बैठी थी।
इस दौरान घर में अकेले आकाश ने तमंचे से कान के पास सटका गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आकाश की बहन ने अंदर आकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। आकाश को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसने शोर मचा दिया। परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
आकाश को खून से लथपथ देखकर आनन फानन में उसे उपचार हेतु चंदक पीएचसी पर ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बिजनौर ले जाते समय रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। परिजन आकाश के शव को गांव ले गए और आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। चंदक चौकी इंचार्ज जितेंद्र पंवार का कहना है कि आकाश मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। इसके चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना अथवा तहरीर नहीं दी है।