फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man reached in-laws' house with weapons to kill wife

पत्नी को मारने हथियार लेकर ससुराल पहुंच गया युवक

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man reached in-laws' house with weapons to kill wife
पत्नी को मारने हथियार लेकर ससुराल पहुंच गया युवक
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव सलारपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मायके में रह रही पत्नी को जान से मारने आए पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से तमंचे के साथ एक पिस्टल, कारतूस और एक चापड़ भी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सलारपुर निवासी रजाउद्दीन ने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री जैनब की शादी कोतवाली देहात के गांव मंगोलपुरा निवासी फहीम से की थी। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर जैनब अपने मायके में रह रही थी। जैनब के एक पुत्र भी है। आरोप है कि रविवार को फहीम गांव सलारपुर आया और घर में घुसकर दरवाजा बंद करते हुए चापड़ निकाल लिया। आरोप है कि जैनब को जान से मारने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट की गई। शोरशराबा होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक पिस्टल व कारतूस भी मिलें। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed