{"_id":"635ebf758f9bb419f1250905","slug":"young-man-missing-after-spilling-chicken-s-blood-in-the-house-bijnor-news-mrt6115281106","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मुर्गे के खून बिखेरकर लापता हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मुर्गे के खून बिखेरकर लापता हुआ युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मुर्गे के खून बिखेरकर लापता हुआ युवक
रेहड़ (बिजनौर)। घर में मुर्गों काटने के बाद उसके खून से चाकू को रंग दिया। एक लोहे की रॉड और तकिए पर भी खून बिखेरा। यह करने के बाद युवक घर से लापता हो गया। अनहोनी की आशंका पर पुलिस भी दौड़ी। आखिरकार युवक को मुरादाबाद से बरामद कर लिया। दरअसल पत्नी को डराने और मायके से बुलाने के लिए युवक ने यह ड्रामा कर डाला।
गांव हसनपुर निवासी रिजवान की पत्नी-पति से विवाद के चलते चार दिन पूर्व अपने मायके अभयराजपुर थाना अफजलगढ़ गई थी। रिजवान चार दिन से अकेला था। शनिवार की रात वो रोज की तरह रात को अकेला घर में सोया था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर जब पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो बरामदे में खून पड़ा हुआ था। रिजवान की चप्पल भी वही पड़ी थी, जबकि खुद रिजवान वहां नही था। मंजर देखकर अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर रिजवान के मोबाइल पर फोन लगाया तो वो स्विच ऑफ था। मोबाइल स्विच ऑफ आने से सभी की जान हलक में आ गई। काफी देर बाद खुद उक्त युवक ने किसी के फोन पर कॉल करके बताया कि वो कहीं है तथा घर नहीं आना चाहता। उधर, थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया की युवक की लोकेशन मुरादाबाद में ट्रेस होने पर पुलिस उसे लेकर आई। पूछताछ में उसने बताया कि नाराज पत्नी को बुलाने के लिए उसने नाटक रचा।