फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed by hitting an iron rod in his head

युवत की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या

Fri, 11 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting an iron rod in his head
नजीबाबाद - मो.आदिल (फाइल फोटो)। - फोटो : NAZIBABAD
युवत की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद (बिजनौर)। डेयरी उद्योग के लिए ऋण दिलाने के नाम पर लिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने पर अजुपुरा रानी निवासी एक युवक की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई। कॉल डिटेल से खुलासा होने पर हत्यारोपी ने मृतक आदिल का शव गन्ने के खेत से बरामद कराया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा रानी निवासी 40 वर्षीय मो. आदिल बुधवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि समसपुर निवासी अनुज की कॉल आने पर आदिल घर से गया था। सूचना और कॉल डिटेल के बाद पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने आदिल की हत्या करने की बात कुबूल की। अनुज की निशानदेही पर नगीना देहात थाने के थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने समसपुर सद्दो क्षेत्र के यशपाल सिंह के गन्ने के खेत से मो. आदिल का शव बरामद किया। बताया जाता है कि आदिल के पेट पर पेंसिल से लिखा हुआ था कि ग्राम प्रधान नदीम ने हत्या की है। पुलिस को अनुज के साथियों की भी तलाश है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना प्रभात कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगीना देहात पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। आदिल के भाई पूर्व प्रधान मुनीर अहमद ने हत्यारोपी अनुज के खिलाफ तहरीर सौंपी। हत्यारोपी अनुज ने मो. आदिल से डेयरी उद्योग के लिए ऋण दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। ऋण न दिलाने के बाद आदिल अनुज पर दो लाख रुपये मांग रहा था। इसीलिए उसने आदिल की हत्या कर दी।

नगीना देहात के समसपुर क्षेत्र में आदिल का शव मिलने पर जमा क्षेत्रवासी।

नगीना देहात के समसपुर क्षेत्र में आदिल का शव मिलने पर जमा क्षेत्रवासी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed