फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man dies, family suspects murder

Bijnor News: युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young man dies, family suspects murder
नहटौर। गांव इशाकपुर के पास पूर्वी गंगनहर अलावलपुर शाखा की पटरी पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान सुमित उर्फ काले (30) पुत्र लाल सिंह के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सुमित दोपहर तक परिवार के ही अखिलेश की बेटी की शादी समारोह में झालू रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में था। उसके बाद कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे। उन्होंने सुमित की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सुमित परिवार का इकलौता सहारा था। परिजनों के अनुसार वह पान मसाले का सेल्समैन था। 11 माह पूर्व उसके पिता की भी मौत हो गई थी। सुमित अपने पीछे मां, पत्नी व पांच वर्ष की एक बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed