फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man coming home from Kerala dies of heart attack in train

Bijnor: घर आ रहे युवक की रेलगाड़ी में हार्ट अटैक से मौत, परिवार संग दीपावली मनाने के लिए केरल से आ रहा था

Sat, 26 Oct 2024 10:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

रेलगाड़ी में सफर कर रहे युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। युवक केरल से अपने घर दीपावली मनाने  व गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के लिए घर आ रहा था।

विज्ञापन
Young man coming home from Kerala dies of heart attack in train
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलगाड़ी में सफर कर रहे युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। युवक केरल से अपने घर दीपावली मनाने  व गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के लिए घर आ रहा था। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हरोली निवासी विकास (35) पुत्र राजू केरल में जेसीबी पर चालक था। पिछले चार-पांच महीने पहले ही केरल गया था और दीपावली की छुट्टी लेकर अपने घर वापस आ रहा था।

विज्ञापन


अगले महीने विकास की गर्भवती पत्नी का प्रसव होना था। जिसके लिए उसने तीस हजार रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। बृहस्पतिवार को वह ट्रेन से विजयवाड़ा और बेंगलुरु के बीच आ रहा था तभी हृदय गति रुक जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव को विजयवाड़ा में उतार लिया तथा वहीं पर पोस्टमार्टम कराया। घर पर पत्नी, तीन बच्चे माँ, छोटी बहन व छोटा भाई था। विकास घर की आजीविका स्वयं ही चला रहा था। घर की स्थिति नाजुक होने के कारण आसपास लोगों ने चंदा इकट्ठा कर उसका शव लेने के लिए विजयवाड़ा पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed