{"_id":"631246d35c691f654e4ed90f","slug":"yogi-will-teach-the-lesson-of-policy-in-mahatma-s-auditorium-bijnor-news-mrt6036003198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा के सभागार में राज ‘नीति’ का पाठ पढ़ाएंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा के सभागार में राज ‘नीति’ का पाठ पढ़ाएंगे योगी
विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट में उद्घाटन के लिए सजाया गया महात्मा विदुर सभागार।
- फोटो : BIJNOR
रजनीश त्यागी
बिजनौर। एक तरफ राजनीति के पहले नीतिकार महात्मा विदुर का सभागार होगा, दूसरी ओर प्रदेश की सत्ता के सर्वोच्च पद पर आसीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। यह संयोग आज कलक्ट्रेट में देखने को मिलेेगा। सीएम योगी कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार का उद्घाटन तो करेंगे ही, इसके बाद अपने कार्यकर्ताओं को इसी सभागार में राजनीति का पाठ भी पढ़ाएंगे। इस सभागार में सबसे पहली बैठक खुद सीएम योगी लेंगे। सभागार में न सिर्फ महात्मा विदुर का नाम लिखा गया है, बल्कि उनके चित्र के साथ उनकी नीतियां भी लिखवाई गई हैं।
कलक्ट्रेट में नया भवन काफी समय से तैयार हो रहा है। इसमें करीब 100 से ज्यादा लोगों की क्षमता का सभागार भी तैयार किया गया है। इसमें सेंट्रल एसी, बेहतर लाइटिंग के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी होगी। इस सभागार को डीएम उमेश मिश्रा ने महात्मा विदुर सभागार का नाम दिया है। भवन के बाहर और अंदर महात्मा विदुर का नाम भी अंकित कराया गया है। विदुरकुटी को छोड़ दें, तो मेडिकल कॉलेज के बाद यह दूसरा मौका है, जब महात्मा विदुर के नाम पर किसी भवन का नाम रखा गया है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को इस सभागार को उद्घाटन करना है। उद्घाटन के बाद सीएम योगी चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ इस सभागार की पहली बैठक लेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ जिले की राजनीति पर भी चर्चा होगी। वहीं अफसरों के साथ भी यहीं पर बैठक होने की बात कही जा रही है।
सजाया गया कलक्ट्रेट, पुराने पेड़ों पर आई जवानी
सीएम योगी आज कलक्ट्रेट आएंगे। इसे देखते हुए कलक्ट्रेट को सजाया गया। जहां तिरंगा गलियारा बनाया गया है। वहीं पुराने बरगद के पेड़ों के नीचे रंगीन पत्थर डाले गए हैं।
विज्ञापन
सभागार में प्रदर्शित होगी जिले की काष्ठकला
महात्मा विदुर सभागार में नगीना की काष्ठकला के उत्पाद रखे गए हैं। सभागार के एक कोने में इसकी पूरी प्रदर्शनी तैयार की गई है। इसका मकसद सीएम योगी को जिले की काष्ठकला को सभागार में ही दिखाना है। सभागार में लगाई गई घड़ी काष्ठकला द्वारा ही तैयार की गई है।