{"_id":"60d0e0b98ebc3e2ad4241d76","slug":"yoga-done-to-five-thousand-people-bijnor-news-mrt5438505112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार लोगों को कराया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार लोगों को कराया योग
विज्ञापन
बिजनौर में विश्व योग दिवस पर विवेक कॉलेज में योग करते शिक्षक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार लोगों को कराया योग
बिजनौर। क्रीड़ा भारती की ओर से पांच हजार से अधिक परिवारों को वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही 100 से अधिक स्थानों पर 15 से 50 लोगों के योग शिविर लगाए गए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया गया।
महादेवपुरम स्थित शिव मंदिर में अरविंद अहलावत की ओर से योगाभ्यास कराया गया। क्रीड़ा भारती के जनपद अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि शरीर को निरोग बनाने एवं कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु प्रतिदिन योग करना आवश्यकता है। क्रीड़ा भारती की ओर से स्योहारा में जैनेंद्र सिंह, नूरपुर में संजीव डबास, कोतवाली में कुंवर शरद कुमार सिंह, नहटौर में सुभाष सिंह, नजीबाबाद में ईशम सिंह, जलीलपुर में चंद्रपाल सिंह, देवमल में राजेंद्र सोलंकी आदि ने योग कराया। गोविंदा मोर्निंग क्लब, संस्कार भारती, गायत्री परिवार, आरोग्य भारती, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की ओर से सहयोग किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल के आवास पर युवाओं ने योग किया। अजय राय, संतू मलिक, दिव्यांश, गौरव, मानव, सुमित, दीपांशु, देव महेश, रजत आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता एमजीएम इंटर कॉलेज मंडावर एवं योगाचार्य रघुवीर सिंह बेधड़क की ओर से हरिद्वार से गूगल मीट के माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। आरजेपी में प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान वीएस चौहान, सुधांशु वत्स, डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, डॉ. सुनील, बालेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में विश्व योग दिवस पर विवेक कॉलेज में योग करते शिक्षक।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विश्व योग दिवस पर जैन फार्म में योग करते गोविंदा मॉर्निंग क्लब के सदस्य।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विश्व योग दिवस पर योग करती आरबीडी की छात्रा।- फोटो : BIJNOR