फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yagya was performed in 111 houses including Gayatri Shaktipeeth

Bijnor News: गायत्री शक्तिपीठ सहित 111 घरों में हुआ यज्ञ

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Yagya was performed in 111 houses including Gayatri Shaktipeeth
नजीबाबाद के गायत्री श​क्तिपीठ में यज्ञ में आहुति देते गायत्री साधक।
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय समेत क्षेत्र के 111 घरों में बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री यज्ञ कराया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय के गायत्री साधकों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के 111 घरों में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ कराए। कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह ने जयनगर में, सुमन वर्मा, विभा माहेश्वरी ने रमेश नगर में, कामेश शर्मा, शशि चौधरी, कमलेश प्रजापति ने हिमालयन काॅलोनी में, मुध गुप्ता, सरला शर्मा ने आदर्श नगर, हरीश शर्मा ने कौशल्या नगर, वीरेंद्र सिंह ने गीता नगरी, डॉ. दीपक कुमार ने ग्राम धनसीनी, छतरपाल सिंह ने इस्माइपुर, विजय सिंह ने कल्याणपुर, धनश्याम सिंह ने आलोपुर, महीपाल ने महावतपुर, विनोद चौहान ने झक्काकी, डॉ. वेदपाल ने गांव नांगलसोती में गायत्री संपन्न कराए।
विज्ञापन

शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि शांतिकुंज की ओर से विश्व कल्याण की कामना से बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व भर में ढाई लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराए गए हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री साधकों ने भगवान बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुरेश शर्मा व बाला देवी ने मुख्य दीप प्रज्ज्वजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed