फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   World Hypertension Day: Hypertension patients ate 24 thousand pills in a year

Bijnor News: उच्च रक्तचाप के मरीज एक साल में खा गए 24 हजार गोलियां

Wed, 17 May 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day: Hypertension patients ate 24 thousand pills in a year
बिजनौर मेडिकल अस्पताल मे मरीज देखते डॉक्टर
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
विज्ञापन

- आदत में सुधार नहीं करने पर लगातार बढ़ रही समस्याएं
- मेडिकल अस्पताल में उच्च रक्तचाप के रोजाना पहुंच रहे 30 मरीज
- गंभीर समस्याओं का जन्मदाता है उच्च रक्तचाप
फोटो..
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। बदलते खानपान से लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक साल में जिला अस्पताल में उच्च रक्तचाप के मरीज 24 हजार गोलियां खा गए। ज्यादातर लोग दवाइयों के सहारे ही खुद को स्वस्थ रख रहे हैं। मगर आदतों में बदलाव नहीं कर रहे हैं।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में उच्च रक्तचाप के रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र 2022-23 में उच्च रक्तचाप के मरीज करीब 24 हजार गोलियां खा गए। उच्च रक्तचाप होने से तमाम तरह की बीमारियां मरीज को अपनी चपेट में ले रही हैं। उच्च रक्तचाप बढ़ने से कोशिकाओं पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे हृदय की मांसपेशियां भारी हो जाती हैं। शरीर की जरूरत के हिसाब से रक्त प्रवाह नहीं होने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा ब्रेन हेमरेज, लकवा, दौरा पड़ने की समस्या हो जाती है। (संवाद)
विज्ञापन


सत्र 2022-23 में वितरित हुई उच्च रक्तचाप की दवाई-
दवाई- गोलियों की संख्या
एम्लोडीपिन- 10000
एस्प्रिन- 6000
रामिप्रिल- 5000
क्लोपिरेल- 3000
नोट: आंकड़े मेडिकल अस्पताल के मेडिसिन स्टोर से लिए गए हैं।
----
उच्च रक्तचाप के कारण-
-वजन अधिक होना
-परिवार में कोई उच्च रक्तचाप से ग्रसित हो
-अधिक मात्रा में नमक का प्रयोग करना
-शराब, तंबाकू का अधिक सेवन करना
-चिकनाई का अधिक सेवन करना
-तनाव होने से
----
उच्च रक्तचाप के लक्षण-
-अधिक चिंता होना
-नींद नहीं आना
-तेज सिर दर्द होना
-घबराहट होना
-छाती में दर्द होना
-सांस लेने में दिक्कत होना
----
उच्च रक्तचाप से ऐसे करें बचाव-
-रोजाना व्यायाम करें
-शराब का सेवन न करें
-अधिक मात्रा में नमक न लें
-पोष्टिक भोजन खाएं
----
वर्जन::
लोगों की दिनचर्या और खानखान बिगड़ गया है। लोग अधिक चिकनाई का सेवन कर रहे हैं। मगर उसके हिसाब से कैलोरी नष्ट नहीं करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है। यहीं वजह से लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है। रोजाना व्यायाम करने से उच्च रक्तचाप की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।....डॉ. आरएस वर्मा, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन::
आजकल लोगों का खानपान बदलने से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। उच्च रक्तचाप खराब दिनचर्या की वजह से हो रहा है। उच्च रक्तचाप बढ़ने से स्ट्रोक, दिल का दौरा, आंखों के आगे अंधेरा, गुर्दे की समस्या हो जाती है। समय से दवाई नहीं लेने पर समस्या बढ़ जाती हैं।....डॉ. राहुल विश्नोई, चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed