फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   World Bank team in the district to be the reality of Odieef

जिले में वर्ल्ड बैंक की टीम ने ओडीेेएफ की हकीकत जानी

Fri, 22 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
World Bank team in the district to be the reality of Odieef
बिजनौर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वर्ल्ड बैंक की टीम ने जिले में ओडीएफ की हकीकत जानने के गांव धर्मपुरा में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। टीम ने कहा कि कहा अब कम जगह में कम पानी की आवश्यकता वाले शौचालय बनेंगे। इस सिस्टम में मल को खाद में आसानी से बदला जा सकेगा। 
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। 195 ग्राम ओडीएफ हो गई हैं। गणतंत्र दिवस तक जिले को शत-प्रतिशत ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है। बृहस्पतिवार को विश्व बैंक के प्रतिनिधि तथा वाटर एवं सैनिटेशन कार्यक्रम के विशेषज्ञ अरुण कुमार डभाल व वकील अहमद ने ओडीएफ गांव धर्मपुरा जाकर घरों में बने शौचालयों को देखा। जिला पंचायतराज अधिकारी अर्थात डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार नई तकनीक से बनने वाले शौचालयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बिजनौर के एक बैंक्वटहाल में ब्लॉककर्मियों व प्रधानों  को दिया गया है। कम लागत में बनने वाले इन शौचालयों की सफाई कम पानी में होगी। इसमें मात्र एक से डेढ़ लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी। विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने जिले में ओडीएफ में हुए काम को सराहा। कहा इस अभियान के बाद लोगों में क्रांतिकारी वैचारिक परिवर्तन आया है। ग्रामीणों से बातचीत से महिलाओं में बदलाव आने की बात सामने आई है। अब लोगों को नई तकनीक से शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed