फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers who came in lockdown started getting employment in MNREGA

लाकडाउन में आए श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार मिलना शुरू

Thu, 07 May 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Workers who came in lockdown started getting employment in MNREGA
बिजनौर। जिले में लाकडाउन अवधि में दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों को मनरेगा में काम मिलना शुरू हो गया है। पहले चरण में करीब पांच सौ कामगारों को रोजगार मिला है। सबसे अधिक जाबकार्ड कोतवाली देहात ब्लॉक तथा सबसे कम नजीबाबाद ब्लॉक में बने हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र तथा हरियाणा आदि राज्य से 13548 लोग आए हैं। हरियाणा से श्रमिकों का आना जारी है। श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। श्रमिकों से मनरेगा में काम करने के लिए सहमति ली गई थी। इसके बाद ब्लॉक में जाबकार्ड बने हैं। मनरेगा दफ्तर के अनुसार पांच मई तक जिले में 1363 परिवार के नए जाबकार्ड बने हैं। बताया कि 341 लोग जाबकार्ड बनवाकर दूसरे राज्य में चले गए थे। अब उन्हें एक्टिव कर दिया गया है। 763 बाहरियों के कटे फटे जाबकार्ड बदले हैं। सबसे अधिक 746 जाबकार्ड कोतवाली देहात ब्लॉक में बने हैं। इसके बाद 135 मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक में, तथा 130 जलीलपुर ब्लॉक में बने हैं। नजीबाबाद ब्लॉक में मात्र 17 जॉबकार्ड बने हैं। बाकी ब्लॉक में 20 से 70 तक हैं। मनरेगा के अंतर्गत 101 स्थानों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed