फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers should get ready for Lok Sabha elections: Shripad Nayak

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : श्रीपद नायक

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Workers should get ready for Lok Sabha elections: Shripad Nayak
चांदपुर में भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक। - फोटो : BIJNOR
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : श्रीपद नायक
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। केंद्रीय राज्यमंत्री पर्यटन एवं जलमार्ग श्रीपद नायक ने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों, समाजसेवी, प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापारी आदि वर्ग के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
बाजार बजरिया स्थित पंचवटी में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और चांदपुर-सैंदवार रोड स्थित सौभाग्य मंडप में भाजपा की लोकसभा प्रवास योजनाओं की संगठनात्मक बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा में दो से 303 सीटों तक पहुंची, यह कोई चमत्कार नहीं था, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह संभव हुआ। मोदी व योगी सरकार के आने से समाज में बदलाव आने लगे। आज शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, समाजसेवी आदि सब संगठन से जुड़े हुए हैं। समाज में जिस तरह अविश्वास का वातावरण चल रहा है उसे तोड़ना है। राष्ट्रभक्ति से प्रेरित लोग ही इसे कर सकते हैं। बहुत बड़ा संगठन तैयार करने में हम कामयाब हो गए हैं। इन्हीं के आधार पर देश को विश्व गुरु बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजनाओं का एक-एक पैसा पात्रों के खातों में भेजा जा रहा है। मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, हरिओम शर्मा, अजीत सिंह, जिलापंचायत सदस्य साकेत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल व पुष्कर सिंह ने किया। कार्यक्रम में ओमपाल सिंह, अरविंद कुमार पप्पू चेयरमैन, सुरेंद्र मलिक, विकास गुप्ता रॉकी, हरिश्वर सिंह एडवोकेट, मनोज शर्मा, पुखराज सैनी, अवनीश त्यागी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, कविता चौधरी, कपिल चौधरी, सुमन त्यागी, सुधींद्र सिंह, पल्लव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
चांदपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री पर्यटन एवं जलमार्ग श्रीपद नायक को क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्थान समिति गंगा घाट नारनौर के अध्यक्ष अजय कुमार कौशिक ने चांदपुर-मेरठ मार्ग पर गंगा के पुल के पूर्वी हिस्से पर गंगा घाट एवं अंतिम संस्कार स्थल बनवाने, चांदपुर से मेरठ मार्ग पर 12 किलोमीटर दूर गांव नारनौर के निकट महाभारत कालीन दिव्य स्थान सीतामठ मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने व जीर्णोद्धार की मांग की। इसमें ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, कमल कश्यप, प्रधान मुकेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल आदि शामिल रहे। बिजनौर रोड स्थित महाभारत कालीन देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश ने मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की। चांदपुर विधानसभा संयोजक हरिश्वर सिंह एडवोकेट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर के लिए नवीन न्यायालय भवन की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed