{"_id":"60ad3cc38ebc3e6ac035a00a","slug":"worker-happy-over-jayant-chaudhary-becoming-rld-chief-bijnor-news-mrt5398490145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी बने रालोद के मुखिया, कार्यकर्ता हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी बने रालोद के मुखिया, कार्यकर्ता हुए खुश
विज्ञापन
जयंत चौधरी के रालोद मुखिया बनने पर कार्यकर्ता खुश
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जयंत चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ता खुश हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और रालोद के मुखिया रहे चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को बढ़ाने का संकल्प लिया है। अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संकेत दिए गए हैं।
रालोद के प्रांतीय महामंत्री व पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक आहूत की गई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यालय सचिव समर पाल सिंह की ओर से जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी को रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से रालोद कार्यकर्ता गदगद है। जयंत चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को बढ़ाने तथा अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है।
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के चक्रवाती तूफान से हुई क्षति पर भी गहरा दुख जताया है। रालोद के प्रांतीय महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से किसान हितों की लड़ाई व गांव गरीब की लड़ाई को मजबूत से लड़ने को कहा है। अशोक चौधरी ने जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
रुहेलखंड क्षेत्र के रालोद के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब किसानों में गरीबों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को बढ़ाना आवश्यक है। ताकि देश में किसानों व नौजवानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।