{"_id":"655273db98431038c607b2f7","slug":"worker-dies-in-tiger-attack-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-6409-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाघ के हमले में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाघ के हमले में श्रमिक की मौत
Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
- कार्बेट पार्क के ढिकाला में मार्ग की सफाई के दौरान बाघ ने श्रमिक पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के ढिकाला में बाघ ने मार्ग की सफाई के दौरान श्रमिक पर हमला कर दिया। हमले में श्रमिक शिवा गुरूम (22) की मौत हो गई। गश्ती दलों ने तीन राउंड फायर कर बाघ से श्रमिक के शव को छुड़ाया। घटना से समूचे कार्बेट टाइगर रिजर्व में दु:ख का माहौल है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में दिवाली के दिन ढिकाला रेंज में वासस्थल सुधार के तहत ठंडी सड़क पर दस श्रमिक सफाई कर रहे थे। अचानक झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने श्रमिकों पर हमला किया। बाघ श्रमिक शिवा गुरूम को गर्दन से पकड़ कर झाड़ियों में खींच ले गया। श्रमिकों ने शोर मचाया। मौके पर तैनात दो वनरक्षकों मोहन चन्द्र जोशी एवं रवि कुमार ने तीन राउंड हवाई फायर कर बाघ से शिवा को छुड़ाया। लेकिन तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय के अनुसार श्रमिक नेपाल के गांव धपवा, मन्नापुरम पिल्ला बाके का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को मानव वन्य जीव संघर्ष नियमावली 2012 एवं राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।