{"_id":"5eea5dcb8ebc3e42fa48d6c6","slug":"worker-dies-after-being-buried-in-mud-bijnor-news-mrt4869091152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढांग में दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग में दबकर मजदूर की मौत
नूरपुर। मंगलवार की शाम ग्राम धमरौला में ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरते समय ढांग गिरने से मिट्टी में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम धमरौला निवासी मदन सिंह अपने घर के काम के लिए मिट्टी लेने गया था। उसने गांव के ही सगे भाई कपिल और हेमराज को मिट्टी भरने के लिए मजदूरी पर लिया था। खेत से मिट्टी भरते हुए अचानक ढांग गिरने से ट्रॉली में मिट्टी भर रहा कपिल दब गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामवासियों ने मिट्टी हटाकर जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। कपिल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के दादा भगीरथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इत्तेफाकिया दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।