{"_id":"612930988ebc3e79df33b5ac","slug":"work-will-be-stopped-in-dhampur-for-many-years-dhampur-news-mrt5536478173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के प्रस्तावों पर एडीएम प्रशा. ने लगाई मोहर, अब होंगे कई साल से रूके काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के प्रस्तावों पर एडीएम प्रशा. ने लगाई मोहर, अब होंगे कई साल से रूके काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में होंगे कई साल से रुके कार्य
धामपुर। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के प्रस्तावों पर एडीएम प्रशासन ने अपनी मोहर लगा दी है। ऐसा होने से अब कई सालों से रुके कामों को गति मिलेगी।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि वह पिछले दिनों नगर के विकास के मामले में डीएम से मिले थे। डीएम को उन्होंने पांच प्रस्तावों पर गहनता से अध्ययन कर क्रियान्वयन कराने की सिफारिश की थी। डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने इन कामों को कराने को अपनी मोहर लगा दी है। एसडीएम, ईओ , पीडी डूडा को निर्देशित किया है कि संबंधित कामों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। इन कामों में भगत सिंह चौक के सुंदरीकरण का काम प्राथमिकता में है। इस पर करीब 13 लाख 12 हजार 345 रुपये का खर्चा आएगा।
इसके अलावा नगर में नहटौर क्रासिंग के पास निराश्रित लोगों के लिए लाखों की लागत से तैयार आश्रय स्थल को सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले चालू कराने, मुरादाबाद मार्ग पर काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत बने 240 आवासों का डूडा के पीडी को जल्द आवंटन कराने, नगीना मार्ग पर कालिया बाग से लेकर ईदगाह तक के क्षेत्र की आबादी को पालिका सीमा में शामिल कराने के आदेश दिए हैं।