फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work will be done to popularize coarse grains

Bijnor News: मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने पर होगा काम

Mon, 23 Jan 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Work will be done to popularize coarse grains
-विद्यार्थी मोटे अनाज पर तैयार करेंगे प्रोजेक्ट
विज्ञापन

-विद्यालयों के लिए तय किए गए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्ष 2023 में मिलेटस अर्थात मोटे अनाज को लोक प्रिय बनाने पर काम होगा। बाजार में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। लोगों को मोटे अनाज के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में प्रस्तावित कार्यक्रम तय कर दिए हैं। विद्यार्थी मोटे अनाज पर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।
वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेटस अर्थात मोटा अनाज वर्ष है। भारत व अंतरराष्ट्रीय बाजार में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। शासन का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष को जन आंदोलन बनाना है। भारत मोटे अनाज का सबसे बड़ा वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। अब मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने पर काम होगा।
विज्ञापन

लोगों को मोटे अनाज के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शासन से कार्यक्रम तय है। शासन के निर्देश के अनुपालन में विद्यालयों को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है तय कार्यक्रम
1- छात्रों को मिलेटस अर्थात मोटा अनाज के बारे में प्रार्थना में जागरूक किया जाएगा।
2- विद्यार्थी मोटे अनाज पर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।
3- स्लोगन, लेखन व निबंध प्रतियोगिता होंगी।
4- चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता होंगी।
5-मोटे अनाज के इस्तेमाल को संदेश देने के लिए भाषण प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed