फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work order from home to employees who returned from election duty

चुनाव ड्यूटी से लौटे कर्मचारियों को घर से कार्य के आदेश

Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Work order from home to employees who returned from election duty
चुनाव ड्यूटी से लौटे कर्मचारियों को घर से कार्य के आदेश
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के 232 अधिकारियों व कर्मियों के चुनाव ड्यूटी से वापस कालागढ़ आने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय न आकर वर्क फ्रोम होम के आदेश दिए हैं। अब कार्यालय में केवल चुनाव ड्यूटी से बचे अधिकारी व कर्मी ही नजर आएंगे।
जनपद बिजनौर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को संपन्न कराकर घर वापस लौटे रामगंगा बांध परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी विभाग ने घर से ही आवश्यक कार्यालय कार्य करने के आदेश दिए हैं। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने कोविड 19 के चलते सुरक्षा कारणों से यह आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्य से कालागढ़ आने पर इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जिस पर विभाग ने यह कदम उठाया है। कार्यालय में केवल वही अधिकारी व कर्मी जाएंगे जो चुनाव ड्यूटी में नहीं गए थे। परियोजना के 232 अधिकारी व कर्मी ड्यूटी पर गए थे। इनके स्वास्थ्य की जांच व कोविड टीकाकरण के लिए विभाग ने कालागढ़ पीएचसी को पहले ही लिखकर दिया है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को दी सूचना
कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना, जलविद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, भाजपा, कांग्रेस आदि के मांग पत्र उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed