फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work is progressing rapidly on the barrage, heavy vehicles will not ply now

Bijnor News: बैराज पर तेजी से हो रहा काम भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे

Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Work is progressing rapidly on the barrage, heavy vehicles will not ply now
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज पर बुधवार को बाइक तो खूब निकाली गई, अब शनिवार से कार और बस चलने का इंतजार हो रहा है। वहीं सामान से लदे ट्रकों को चलने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। मरम्मत करने वाली टीम पहले सप्ताह बस और कार को चलाकर दोबारा जांच करेगी। तब दूसरे वाहनों को भी अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को भी बिजनौर बैराज पर दिनभर मरम्मत का काम चला। बेयरिंग बदलने के बाद दूसरे बेयरिंग की जांच हुई। साथ ही स्लैब को भी देखा गया। बुधवार को गेट नंबर 28 के स्लैब की मरम्मत भी लगभग पूरी हो गई। यहां पर केवल स्लैब पर ही काम होना था। जांच के दौरान यहां पर पेडस्टल में दरार देखी गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार का समय इनके सूखने का दिया जाएगा, क्योंकि इसमें सीमेंट से काम हुआ है। शनिवार से चार पहिया गाड़ियों और बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। वहीं अभी पुल से माल वाहक वाहन नहीं जा पाएंगे। इनमें समय लगेगा। पुल पर यातायात की बात करें तो बाद आठ अगस्त को वाहनों की पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। तब से केवल पैदल और बाइक सवार ही पुल पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed