{"_id":"60fef8548ebc3e586e4b74b1","slug":"work-boycott-done-in-protest-against-contracting-practice-bijnor-news-mrt549164394","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारी प्रथा के विरोध में किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारी प्रथा के विरोध में किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदारी प्रथा के विरोध में किया कार्य बहिष्कार
बिजनौर/अफजलगढ़। एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने एंबुलेंस कर्मियों को ठेका प्रथा से अलग करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान संघ की ओर से चेतावनी दी गई कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को 102, 108 सेवा पर कार्यरत एंबुलेंस कर्मी एंबुलेंस सहित बैराज बाईपास पर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। इससे एंबुलेंस कर्मी शुक्रवार से धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके बाद भी कोई समाधान न होने के चलते एंबुलेंस खड़ी कर चक्का जाम कर कार्य बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जिले में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन के चलते तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे एंबुलेंस 108-102 का चक्का जाम कर कार्य बहिष्कार किया।
बताया कि एंबुलेंसों पर तैनात कर्मचारियों को न बदलने तथा कोरोना काल के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्ति दिलाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चक्का जाम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी होने तक एंबुलेंस का संचालन ठप रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले भर में चार एंबुलेंस आरक्षित की गई हैं। इस अवसर पर इसरार मलिक, जितेंद्र राठौर, पवन कुमार, बृजेश कुमार, रोहिताश कुमार, प्रदीप, सुंदर सिंह, मोकम सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।