फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work begins on power lines to protect wildlife

Bijnor News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विद्युत लाइनों पर काम शुरू

Sun, 03 Dec 2023 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Work begins on power lines to protect wildlife
कालागढ़ में 33केवीए बिजली लाईन को खोलते कर्मी। स्रोत: संवाद।
विद्युत लाइनों को कवर्ड कंडक्टर कराया जा रहा
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लाइन पर काम चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी

कालागढ़। रामगंगा जलविद्युत गृह से डीजल पावर हाउस तक वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विद्युत निगम ने काम शुरू कर दिया है। विद्युत लाइनों को कवर्ड कंडक्टर कराया जा रहा है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लाइन पर काम चलेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से डीजल पावर हाउस तक आ रही बिजली की लाइनों को कवर्ड कंडक्टर करा रहा है। लगभग चार किमी तक लाइन पर काम किया जाएगा। आंधी और बारिश आदि के समय घने जंगलों से आ रही बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे बिजली सुचारू करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वन्यजीवों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने रामगंगा पावर हाउस के अधिशासी अभिंयता को सूचना देने के साथ ही इस दौरान बिजली आपूर्ति 11केवी की लाइन से करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब 15 दिन तक चलेगा काम
जेई महेन्द्र सिंह ने बताया कि लाइन पर काम शुरू कर दिया गया है, जो 15 से 20 दिन तक चलेगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लाइन पर काम चलेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।





11केवी से शुरू नहीं हुई आपूर्ति
वर्षों से बंद पड़ी 11केवी की विद्युत लाइन से बिजली आपूर्ति कालागढ़ में चालू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से सभी इलाकों में बिजली संकट गहरा गया है। जेई महेंद्र सिंह का कहना है कि उच्च अधिकारियों ने पावर हाउस के अधिकारियों को पहले ही इस बाबत बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed