{"_id":"5ded36b38ebc3e1c013a396f","slug":"work-affected-due-to-non-posting-of-postmaster-dhampur-news-mrt4577275113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर की तैनाती न होने से कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमास्टर की तैनाती न होने से कार्य प्रभावित
विज्ञापन

रेहड़। कासमपुरगढ़ी शाखा डाकघर में पिछले चार माह से पोस्ट मास्टर की नियुक्ति न होने से डाक कार्य ठप पड़े हैं।
ग्रामीणों ने डीएम से डाकघर में पोस्ट मास्टर की नियुक्ति की मांग की है। गांव निवासी हरिराज, नवदीप, मुनेश, बलजीत, साजिद, फरीद आदि ने बताया की कासमपुरगढ़ी शाखा डाकघर में तैनात पोस्ट मास्टर नौबहार सिंह चार माह पहले रिटायर हो गए। विभाग ने डाकघर का कार्यभार अस्थायी तौर पर डाक रनर योगेश कुमार को सौंप रखा है, लेकिन चार माह बाद भी डाकघर में किसी की नियुक्ति न होने से डाक संबंधी कार्य बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र ही शाखा डाकघर में पोस्ट मास्टर की नियुक्ति कराने की मांग की है। उधर, डाक अधीक्षक बिजनौर एमएम हुसैन ने जल्दी ही समस्या के समाधान की बात कही है।