{"_id":"604128588ebc3e59274e029a","slug":"work-according-to-safety-standards-dhampur-news-mrt5283620157","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें काम’
विज्ञापन
‘सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें काम’
धामपुर। चीनी मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को मिल केमिकल प्लांट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुगर मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने फैक्टरी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए काम करने की सलाह दी। सुरक्षा के मानकों को पूरी तरह से अपनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।
मिल परिसर में संपन्न हुए 50 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह धामपुर शुगर मिल में सुरक्षा संबंधी शपथ, सुरक्षा बैनर का प्रदर्शन, फायर फाइटिंग प्रतियोगिता, सुरक्षा रैली, सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। सेफ्टी से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस आयोजन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष एमआर खान ने बताया कि फैक्टरी के अंदर आने वाले सभी श्रमिकों को कारखाने के नियमों के पालन के लिए सुरक्षा मानदंडों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर अनिल शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल, आशुतोष झा, कुलदीप शर्मा, संजय त्यागी, सुदर्शन कुमार, सोमेंद्र पांडे, जेएसपी शुक्ला, कविता, प्रतिभा, स्मृति यादव, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।