Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Won two silver medals at the Senior National Archery Championship

Bijnor News: सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते

Wed, 18 Nov 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Won two silver medals at the Senior National Archery Championship
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर निवासी तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित 22वीं एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

11 से 18 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में निष्ठा गुप्ता ने मिश्रित टीम और महिला कंपाउंड टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। मिश्रित टीम वर्ग में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अनिल कुमार के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए निष्ठा ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम से उत्तर प्रदेश को हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं महिला कंपाउंड टीम वर्ग में भी उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। निष्ठा गुप्ता, संध्या और साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में पंजाब की टीम से महज एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह उत्तर प्रदेश की महिला टीम को भी रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में निष्ठा ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रैंकिंग राउंड में उन्होंने 699 अंक हासिल किए। वह एशियाई खेलों की विजेता टीम की सदस्य खिलाड़ी चिकिता के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। शूटआउट के बाद उन्हें चौथा स्थान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं निष्ठा को यहां हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया।

दो रजत पदक जीतने वाली निष्ठा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच योगेंद्र सिंह राणा को दिया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed