{"_id":"6afca508746461ab0209f02c","slug":"590-lakh-examinees-will-take-the-up-board-examinations-in-the-bareilly-moradabad-division-bijnor-news-c-14-mrt1021-1358022-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरेली-मुरादाबाद मंडल में 5.90 लाख परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरेली-मुरादाबाद मंडल में 5.90 लाख परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
बरेली में सर्वाधिक 94,001 विद्यार्थी, 3098 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी पंजीकृत
फोटो: क्षेत्रीय कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में इस बार 5,90,465 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में बरेली में सर्वाधिक 93,601 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 3098 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी शामिल हैं।
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के साथ ही मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल भी आता है। क्षेत्रीय सचिव रेखा दिवाकर ने बताया कि दोनों मंडलों में हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 3,21,456 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 3,19,025 नियमित और 2,431 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 2,69,009 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 2,57,519 नियमित और 11,490 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
बरेली जिले में सबसे अधिक कुल 94,001 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां हाईस्कूल के 51,350 और इंटरमीडिएट के 42,651 विद्यार्थी शामिल हैं। बरेली में हाईस्कूल के नियमित विद्यार्थियों की संख्या 28,212 और छात्राओं की संख्या 22,427 है, जबकि 710 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एक ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में शामिल होगा। इंटरमीडिएट में बरेली से 22,801 छात्र, 17,462 छात्राएं नियमित रूप से और 2,388 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
जिला हाईस्कूल इंटर कुल
बिजनौर 44,531 37,345 81,876
शाहजहांपुर 43,824 35,617 79,441
मुरादाबाद 39,954 36,618 76,572
बदायूं 37,572 30,457 68,029
रामपुर 25,828 21,012 46, 840
संभल 27,531 23,187 50,718
पीलीभीत 24153 18782 42,935
अमरोहा 26,713 23340 50,053