{"_id":"5ce6ee57bdec22072a553da7","slug":"won-the-alliance-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन जीता
Fri, 24 May 2019 12:32 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 24 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बिजनौर सीट पर बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने भाजपा के किले को ढहा दिया है। मलूक नागर ने भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह को चुनाव में मात दे दी। कांग्रेस प्रत्याशी व मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जादू वोटरों पर नहीं चला। वोटरों ने उनकी जमानत तक जब्त करा दी। बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह को 69, 941 वोटों से हराया।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के भारतेंद्र सिंह ने बिजनौर सीट पर कब्जा किया था। सपा के शाहनवाज राना दूसरे व बसपा के मलूक नागर तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा ने इस बार भी सांसद भारतेंद्र सिंह पर दांव खेला। बसपा ने भी अपने पुराने चेहरे गुर्जर समाज के बड़े नेता मलूक नागर को चुनाव मैदान में उतारा।
कांग्रेस ने कभी मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बिजनौर में चुनाव लड़ने भेज दिया। लेकिन उन्हें जनता ने सिरे से नकार दिया। मुस्लिमों ने मलूक नागर के लिए वोटिंग की। बसपा और भाजपा में सीट को लेकर कड़ा मुकाबला रहा। मलूक नागर के चुनाव ने आधी मतगणना होने के बाद जोर पकड़ा और पकड़ता चला गया। मलूक नागर 5,61, 045 वोट लेकर विजेता बने। भारतेंद्र सिंह को 4,91,104 तथा नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 25,833 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन
बिजनौर लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी वोट
मलूक नागर बसपा 561045
भारतेंद्र सिंह भाजपा 491104
नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस 25833
इलम सिंह प्रसपा 3970
अंश चैतन्य महाराज हिंदुस्तान निर्माण दल 1160
परवेज अकील ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट 629
बब्लूराम भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी 827
मांगेराम पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 842
मुकेश कुमार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक 2817
राजीव चौधरी भारतीय किसान पार्टी 1078
सोनू जनसत्ता पार्टी 1535
मोहम्मद जाहिद निर्दलीय 3237
महक सिंह निर्दलीय 2260
नोटा 4374