फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women workers from other states started getting employment

बिजनौर: दूसरे राज्यों से आई महिला कामगारों को रोजगार मिलना शुरू, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच सौ से ज्यादा महिलाएं

Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Women workers from other states started getting employment
- फोटो : PTI
लाॅकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आई महिला कामगारों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने रोजगार देना शुरू कर दिया है। ग्यारह ब्लॉक में पांच सौ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर काम मिला है।
विज्ञापन


जिले में लाॅकडाउन के बाद 13548 महिला व पुरुष कामगार महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब ,राजस्थान तथा हरियाणा राज्य से आए हैं। इनके मनरेगा में जिले में 1603 परिवारों के नौ मई तक जॉब कार्ड बने हैं।
विज्ञापन


389 मनरेगा कार्यस्थल पर काम शुरू हुआ है। इनमें बाहरी श्रमिकों समेत 15945 कामगारों को काम मिला है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने महिला श्रमिक को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर ग्राम स्तर के लघु उद्योग शुरू करने को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 1500 महिलाओं को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य है। जिले के 11 ब्लाक में पांच सौ से अधिक महिलाएं जुड़ गई हैं। नजीबाबाद ब्लॉक में सबसे अधिक 55 महिलाएं समूह से जुड़ी हैं।


समूहों को काम शुरू करने को पंद्रह हजार रिवाल्विंग फंड मिलता है। जो महिलाएं कामगार क्वारंटीन सेंटरों पर हैं, उनकी स्वीकृति मंगाकर समूहों में शामिल किया जा रहा है। गांवों में पशुपालन तथा सिलाई कढ़ाई के व्यवसाय समूह अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed