{"_id":"5f7a097c8ebc3e9b8c5d6c09","slug":"women-will-charge-electricity-bills-in-all-gram-panchayats-from-november-bijnor-news-mrt5045110194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नवंबर से सभी ग्राम पंचायत में बिजली बिल वसूलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नवंबर से सभी ग्राम पंचायत में बिजली बिल वसूलेंगी
विज्ञापन
नवंबर से सभी ग्राम पंचायतों में बिजली बिल वसूलेंगी महिलाएं
बिजनौर। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगले माह से बिजली के बिलों की वसूली करेंगी। इसके लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा विद्युत विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना बना ली है। चयनित समूह की महिलाओं का प्रथम चरण में प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। शासन के निर्देशों के अनुपालन में 99 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों का बिजली बिल स्वयं सहायता समूह की महिला वसूल रही हैं । इन महिलाओं ने 250 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं से एक माह में रिकार्ड दो लाख 48 हजार रुपये की वसूली की है। स्योहारा एवं अफजलगढ़ की महिलाओं को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले जिलों मे सर्वाधिक वसूली के लिए प्रबंध निदेशक बिजली मेरठ द्वारा सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि नवंबर से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिजली बिल वसूलेंगी। इसके लिए कार्य योजना बना ली गई है। अभी तक 99 ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाएं बिल की वसूली कर रही हैं। चयनित समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बिजली के बिल गांव में ही निकलेंगे। बिल वसूलने वाली महिला को प्रिंटर व अन्य आवश्यक तकनीकी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि रीता शर्मा तथा मीनू राजपूत ब्ला्क मोहम्मदपुर देवमल, रिहाना खातून ब्लाक अफजलगढ, रामिश ब्लाक कोतवाली, रेखा ब्लाक जलीलपुर तथा ललिता देवी ब्लॉक नजीबाबाद ने सबसे अधिक बिल वसूला है। मिशन की ओर से जिला मिशन प्रबंधक गोविंद शर्मा, विपिन कुमार, शिवकरण प्रसाद को क्षेत्रवार निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।