फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women will become self-reliant by learning technical skills

Bijnor News: तकनीकी हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Sat, 16 Aug 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant by learning technical skills
बिजनौर। तकनीकी पढ़ाई करने से महिलाएं अपने अंदर कई कौशल विकसित कर सकती हैं। तकनीकी शिक्षा न केवल महिलाओं को तकनीकी कौशल प्रदान करती है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी। क्योंकि पढ़ाई, प्रशिक्षण कर महिलाएं नौकरी व अपना कारोबार कर उद्यमी के रूप में विकसित होंगी। इससे वह अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में सहयोग देंगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में पुरुषों के साथ महिलाएं, युवतियों के विभिन्न ट्रेड हैं। आईटीआई में महिलाओं के लिए अलग से भी कोर्स संचालित हैं। महिलाएं राजकीय आईटीआई से फैशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी, कॉस्मेटोलॉजी आदि ट्रेड में दाखिला प्राप्त कर सकती हैं। राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि दसवीं पास महिलाएं भी फैशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी, कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड से आईटीआई कर सकती हैं। बताया कि इन ट्रेड में पढ़ने वाली महिलाओं को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं जैसे निशुल्क टेबलेट वितरण, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा भी मिलती है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि तीन चरण के प्रवेश के उपरांत भी जनपद में संचालित राजकीय आईटीआई में प्रवेश के कुछ स्थान रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed