फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women took to the streets to protest against inflation

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women took to the streets to protest against inflation
महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सिर पर सिलिंडर लेकर व भैंसा बुग्गी से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर महंगाई से निजात दिलाने की मांग की है।

रालोद महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शनी चौक में एकत्र हुईं। महिलाएं भैंसा बुग्गी में सवार होकर और सिर पर सिलिंडर लेकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। पूनम चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहले नोटबंदी से जनता का हाल बेहाल कर दिया था। अब रसोई गैस और पेट्रोल, डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए हैं कि आम आदमी की कमर टूट गई है। आम जनता महंगाई की मार झेल नहीं पा रही है। महिलाओं का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। सरकार ने गैस सिलिंडर महंगा करके खुद को महिला विरोधी साबित कर दिया है। महिला विरोधी सरकार को रालोद बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्यपाल से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, गैस सिलिंडर, पेट्रोल आदि के दाम कम करने और सिलिंडर पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान बीना चौधरी, बरखा चौधरी, रेमका देवी, दीपा चौधरी, रीता चौधरी, प्रीति चौधरी, वेद कांति, लक्ष्मी देवी, बबीता, सर्वेश, अलका, पारुल, सत्यवती, कुसुम, अनीता, विनीता, मोमीना, रेशमा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed