महिलाओं ने गांव में निकाली कलश यात्रा
अफजलगढ़। गांव दल्लीवाला में रविवार को रविदास मंदिर पर कलश स्थापना की गई, जिसमें गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। वहीं डीजे की थाप पर भगवान शंकर व पार्वती के रूप में कलाकारों ने जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व 26 किलोग्राम बजन व 7 फिट लंबाई के कलश को बैंड बाजे के साथ समूचे गांव में घुमाया गया।
महिलाओं द्वारा रामगंगा नदी से पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरकर लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविदास मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके शिखर पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इससे पूर्व हवन यज्ञ किया गया कलश स्थापना के बाद रविदास मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, सोना देवी, ममता देवी सावित्री देवी, रेखा देवी रही। वहीं कलश स्थापना में ग्राम प्रधान संजय कुमार, रमेश सिंह, ओमकार सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, प्रेम सिंह, मदन कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। संवाद