फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women saw the moon on Karva Chauth

महिलाओं ने करवाचौथ पर किया चांद का दीदार

Fri, 14 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women saw the moon on Karva Chauth
बिजनौर मे छलनी मेचाँद देखती सुहागिने - फोटो : BIJNOR
महिलाओं ने करवाचौथ पर किया चांद का दीदार
विज्ञापन

बिजनौर। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने करवाचौथ पूजन करने के बाद चांद को अर्घ्य अर्पण कर व्रत पूरा किया। सुहागिन महिलाओं नेे करवाचौथ पूजन में भगवान शिव, मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पूरे दिन अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा। शाम ढलने के साथ ही महिलाओं ने शृंगार कर चांद का दीदार किया। जिले में करवाचौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। करवाचौथ की तैयारी बुधवार से ही शुरू कर दी थी। महिलाएं ने हाथों पर मेहंदी रचाई। इसके अलावा बाजार में भी महिलाओं ने आभूषण, चूड़ियां, साड़ियां की खूब खरीदारी की। वहीं पूजा के लिए महिलाओं ने मिट्टी और तांबे का करवा खरीदा। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने करवा की पूजा करने के साथ ही करवाचौथ की कथा सुनी। पति की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला करवाचौथ का व्रत महिलाओं के सबसे कठिन व्रतों में से एक है। सुहागिनों ने चांद के दर्शन करने के बाद पति के हाथों से पानी पिया। इसी के साथ उनका उपवास पूरा हुआ।
विज्ञापन

करवाचौथ पर प्राप्त किया बुजुर्गों का आशीर्वाद
नगीना। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। इसके अलावा सास, ससुर और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। करवाचौथ पर पतियों ने भी अपनी अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किए। देर शाम महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन कर पति के हाथ से जल ग्रहण किया और व्रत का समापन किया। बाजारों में भी देर शाम तक खूब भीड़ नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed