फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women representatives themselves should come forward for the development of Panchayats: Akanksha

नूरपुर-पंचायतों के विकास में खुद आगे आकर स्वालंबन बनें महिला प्रतिनिधि : ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान

Wed, 14 Jun 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women representatives themselves should come forward for the development of Panchayats: Akanksha
नूरपुर में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की एक बैठक में चैम्पियन प्रधान को सम्मानित करती ब्लॉ
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली बैठक में क्षेत्र के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

मंगलवार सुबह दस बजे ब्लॉक के शहीद परवीन सिंह रिक्खी सिंह सभागार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान की अध्यक्षता व एडीओ अनिल कुमार के संचालन में हुई।


बैठक में ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने बैठक में सर्वप्रथम महिला बीडीसी और प्रधानों की हाजिरी लेते हुए उनके स्थान पर परिवार के पुरुषों की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए महिला प्रतिनिधियों से स्वयं स्वालंबन बन पंचायत के विकास में आगे आने पर जोर दिया। उन्होंने गोद ली पांच पंचायतों खजूरी, पैजनिया, लोदीपुर मिलक, रामोरुपुर, हीमपुर पृथ्या में कराए जाने की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते बुधवार को भाजपा लाभार्थी कार्यक्रम में सहभागिता करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव लिए गए। बैठक के दौरान पंचायत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित चांगीपुर के प्रधान जगपाल सिंह को चैम्पियन प्रधान का खिताब दिया गया। बैठक को बीईओ अमरेश, सीडीपीओ सुपरवाइजर शारदा चौहान, राष्ट्रीय पेयजल स्वच्छता मिशन के रामजन राव, पशुपालन अधिकारी विनय कुमार आदि ने संबोधित किया। बैठक के अंत में गोहावर जैत की बीडीसी रतन देवी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में गौरव त्यागी, सतवीर चौहान, रविंद्र भंडारी, ज्योति, सविता आदि शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed