फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   women ran after drunkards with sticks

Bijnor News: शराबियों के पीछे डंडे लेकर दौड़ीं महिलाएं, प्रशासन से की गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग

Mon, 27 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
women ran after drunkards with sticks
बिजनौर के ग्राम फतेहपुर कलां में डंडे लेकर शराबियों के पीछे दौड़ती महिलाएं।

बिजनौर के दारानगर गंज में शराब के नशे में पति अक्सर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, इससे तंग आ चुकी महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। शराब की दुकान पर पहुंचीं महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराबियों के पीछे दौड़ पड़ीं। महिलाओं ने शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


थाना हीमपुर दीपा के गांव फतेहपुर कला में देशी शराब की दुकान है। रविवार को इस दुकान पर डंडे लेकर महिलाएं पहुंच गईं और दुकान का गेट आगे से बंद कर दिया। सेल्समैन से कहा कि शराब नहीं बिकने दी जाएगी। वहां से दुकान हटाकर कहीं और ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसी बीच शराब खरीदने के लिए पहुंचे लोगों के पीछे महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़ीं। कई ग्राहकों को डंडे लग भी गए। तमाम शराबियों को महिलाओं ने वहां से खदेड़ दिया। दुकान पर हंगामा करने वाली सीमा देवी, सुमन देवी, मीरा, रमन, गंगो, राजेश्वरी, इंद्रो देवी, ओमवती देवी आदि ने बताया कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि शराब की दुकान बंद हो जाए तो महिलाओं का शोषण भी बंद हो जाएगा। महिलाओं ने कहा कि इसके बाद गांव में चोरी भी नहीं होगी। शराब के पैसे नहीं होने पर ही कुछ लोग अपराध कर बैठते हैं। महिलाओं ने गांव से शराब की दुकान बंद नहीं किए जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed